April 28, 2026 10:29 pm

MP:”ई-नगरपालिका 2.0: अब नगर निगम के चक्कर नहीं, 24 सेवाएं घर बैठे”

भोपाल,MP। राज्य सरकार जल्द ही ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जिससे नागरिकों को नगर निगम से जुड़ी 24 महत्वपूर्ण सेवाएं घर बैठे उपलब्ध होंगी। इस पोर्टल को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और सुविधाजनक बनाया गया है। यह पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगा, जिसमें भोपाल नगर निगम भी शामिल होगा। सब कुछ सही रहा तो यह पोर्टल इस वर्ष पूरी तरह लागू हो जाएगा।

अब नहीं लगाने होंगे निगम कार्यालय के चक्कर

अब तक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, नल कनेक्शन लेने और संपत्ति कर जमा करने जैसी सेवाओं के लिए नागरिकों को नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन ई-नगरपालिका 2.0 के जरिए ये सभी सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। पहले वर्जन की खामियों को दूर करते हुए इस नए पोर्टल को अधिक तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

क्या होगा नया?

फिलहाल ई-नगरपालिका पोर्टल पर 22 सेवाएं और 15 मॉड्यूल उपलब्ध हैं, लेकिन नए 2.0 वर्जन में 24 सेवाएं और 16 मॉड्यूल जोड़े गए हैं। इसके साथ ही इसमें भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे यह सिस्टम पहले से अधिक स्मार्ट और प्रभावी होगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

संपत्ति कर का नया खाता खोलना और कर भुगतान
नल कनेक्शन लेना और जलकर भुगतान
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना
दुकानों का लाइसेंस बनवाना
पेड़ काटने की अनुमति लेना
फायर एनओसी प्राप्त करना

कैसे करेगा यह पोर्टल काम?

नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ई-नगरपालिका 2.0 वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी रियल-टाइम ट्रैकिंग के जरिए दी जाएगी।

ई-नगरपालिका 2.0 के लॉन्च के बाद, सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को और मजबूती मिलेगी। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक तेजी से और पारदर्शी तरीके से पहुंच मिलेगी, जिससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?