September 16, 2026 12:47 am

कच्चे घर की चिंता हुई दूर, पक्के आशियाने ने लौटाई खुशियां

रायपुर, 15 सितम्बर 2026

सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों को बेहतर जीवन, सम्मान और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का संकल्प विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई निवासी श्रीमती दुलेश्वरी बाई के परिवार के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की है।

बारिश में टपकता था कच्चा घर, सामान और बच्चों की किताबें हो जाती थीं गीली

श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात का मौसम उनके लिए विशेष चिंता लेकर आता था। बारिश के दौरान घर में पानी आने से बच्चों की पुस्तकें, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भीग जाते थे। कच्चे मकान में कीड़े-मकोड़ों की समस्या भी बनी रहती थी। हर मौसम में परिवार को घर की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ऐसे में परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर किसी सपने से कम नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता मिली, जिससे उनका पक्का मकान तैयार हो सका।

पक्का घर मिला तो बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई भी हुई आसान

पक्का मकान बनने के बाद दुलेश्वरी बाई के परिवार की दिनचर्या और जीवन की परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश के दौरान घर में पानी आने की चिंता नहीं रहती और परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से काफी राहत मिली है। बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिला है।

दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले जहां बारिश शुरू होते ही घर के सामान और बच्चों की किताबों को बचाने की चिंता रहती थी, वहीं अब पूरा परिवार निश्चिंत होकर अपने पक्के घर में रह रहा है। उनके लिए यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।

सरकारी योजना बनी परिवार के लिए खुशियों का आधार

श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हुई है और अब बच्चों के भविष्य को लेकर भी विश्वास बढ़ा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को सुरक्षा, स्थायित्व, सम्मान और बेहतर भविष्य का भरोसा भी प्रदान कर रहा है। ग्राम रानीतराई की दुलेश्वरी बाई का परिवार इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!