September 17, 2026 5:52 am

BREAKING NEWS

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान: 10 साल के रेंट एग्रीमेंट पर स्टांप शुल्क में भारी छूट, सर्किल रेट का झंझट खत्म सैलरी आते ही खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? ये 5 फाइनेंशियल हैबिट्स बदल देंगी आपकी बचत का गणित सिर्फ ₹3,000 की मंथली SIP से तैयार होगा ₹57 लाख का फंड: 10, 15, 20 और 25 साल में कंपाउंडिंग का पूरा गणित पितरों की आत्मा की तृप्ति का महाउपाय: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि कर्म, 5 जीवों को भोजन देने का रहस्य पीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव: कट-ऑफ डेट बढ़कर हुई 31 अगस्त 2024, सिर्फ ₹75 हजार में मिलेगा पक्का मकान मध्यप्रदेश में स्थापित होगी सीमेंस एनर्जी इंडिया की बड़ी पॉवर ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई

दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1.21 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

रायपुर, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को कोरिया जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में 1. 21 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जिलेवासी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम ’’ओपन थिएटर, झुमका, ग्राम पंचायत ओडगी, बैकुंठपुर में आयोजित होगा, जहां 10 हजार दीयों से रोशनी का विशेष आयोजन किया जाएगा।
बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 500-500 दीयों के साथ अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों तथा निगम, मंडल एवं बोर्ड के कार्यालयों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
इस तरह ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करेगा। गांव से शहर तक एक साथ जगमगाते दीये जिलेवासियों की सहभागिता और सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।

जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ में सहभागिता की अपील
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों के नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा है कि आभार के रूप में अपने घर में एक दीया जरूर प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम कोरिया में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!