April 28, 2026 5:16 am

Mauganj:पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

#Mauganj News:

मऊगंज, 27 फरवरी 2025। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय एवं एसडीओपी अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में नईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने महज 24 घंटे में दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

पीड़िता ने 27 फरवरी 2025 को नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोलू कोल पिता त्रिवेणी प्रसाद कोल (26 वर्ष), निवासी छिपिया, थाना मऊगंज ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(2), 79 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। तेजी से कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • गोलू कोल पिता त्रिवेणी प्रसाद कोल (26 वर्ष), निवासी छिपिया, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

  • उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी, नईगढ़ी)
  • उनि. प्रज्ञा पटेल (थाना मऊगंज)
  • उनि. ए.पी. मिश्रा
  • प्र. आर. 13 रामकुमार भास्कर
  • प्र. आर. 63 रवींद्र कुशवाहा
  • आर. 129 अवनीश पांडेय
  • आर. 38 चंदन यादव
  • आर. 119 विवेकानंद यादव

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?