September 18, 2026 2:01 am

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में सवा लाख दीयों के प्रकाश से हुआ रौशन

रायपुर, 17 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में सवा लाख दीयों के प्रकाश से हुआ रौशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में सवा लाख दीयों के प्रकाश से हुआ रौशन

राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘हर घर में एक दीप जले, विकास के नाम’ का संदेश देते हुए जिले में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में सवा लाख दीयों के प्रकाश से हुआ रौशन

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज रक्षित आरक्षी पुलिस केंद्र मैदान, पुरानी पुलिस लाइन, दुर्ग में हुआ। इस अवसर पर 1.25 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इसी कड़ी में जिले की चिन्हांकित 30 ग्राम पंचायतों में 30 हजार दिये, नगर निगम दुर्ग द्वारा 30 हजार दिये, नगर निगम भिलाई चरोदा द्वारा 05 हजार दिये, नगर निगम भिलाई द्वारा एक लाख 25 हजार दिये, नगर निगम रिसाली द्वारा 51 हजार आशीर्वाद के दिये प्रज्जवलित किये गए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर में सवा लाख दीयों के प्रकाश से हुआ रौशन

इसी प्रकार विकासखंड दुर्ग की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में अनुमानित 75 हजार दिये, विकासखंड धमधा में प्रत्येक घर में अनुमानित एक लाख 20 हजार दिये तथा विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रत्येक घर अनुमानित एक लाख 10 हजार आशीर्वाद के दिये जलाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवार भी अपने नए घरों में दीप जलाकर इस अभियान में सहभागिता दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योगदान को स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल की उपस्थिति में सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहन, युवा साथी और नागरिक एक साथ एकत्रित हुए तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने पूरे प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, सुरक्षा, शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में विकास की बात हो, उन्होंने निरंतर देश की प्रगति के लिए कार्य किया है। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं। उस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना किया। उनके प्रयासों से देश में वैक्सीन का निर्माण हुआ और बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारत ने न केवल अपने नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, बल्कि जरूरत के समय अनेक देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति कर वैश्विक स्तर पर सहयोग की भावना का परिचय दिया।

सांसद श्री बघेल नेे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भारत अनेक भाषाओं, क्षेत्रों और विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। आज सभी लोग एकजुट होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। छोटी नन्ही बच्ची ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में एक दीया जलाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। छोटी बच्ची द्वारा जलाया गया एक दीपक लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक ने भी ’आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। दीपों की यह रोशनी देश की एकता, प्रगति और उज्जवल भविष्य का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, पूर्व महापौर श्रीमती चन्द्रिका चन्द्राकर सहित संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी सहित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!