September 18, 2026 2:14 am

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर जलाया आशीर्वाद का दिया हुआ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास के प्रांगण में स्थित मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करना देशवासियों की आत्मीय भावनाओं, स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। श्री मौर्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में निरंतर देशहित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री  ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं ऊर्जा प्रदान करें तथा उन्हें इसी प्रकार देश की सेवा करने की शक्ति प्रदान करते रहें।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर प्रज्ज्वलित यह ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, समर्पण, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!