September 21, 2026 3:25 am

BREAKING NEWS

योगी सरकार काशी के पारंपरिक हुनर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से दिला रही वैश्विक बाजार सिर्फ ₹250 के निवेश से संवारें अपने बच्चे का भविष्य: जानिए क्या है NPS वात्सल्य योजना और क्यों है यह खास कोयला संकट के बावजूद योगी सरकार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु, दिन में कटौतीमुक्त बिजली क्रेडिट कार्ड का 30% वाला नियम: समय पर बिल भरने के बाद भी क्यों गिरता है CIBIL? समझें पूरा गणित यूपी नीट यूजी-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग हेल्थ इंश्योरेंस में बेस कवर बढ़ाएं या राइडर्स लें? रिन्यूअल से पहले समझें प्रीमियम और क्लेम का पूरा गणित

सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिया अधिकार, कर्तव्य और जनभागीदारी का संदेश

रायपुर, 19 सितम्बर 2026

सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, सूरजपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय और सरल संवादों के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही संविधान नागरिकों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सहज एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सभी नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्रस्तुति में छात्राओं ने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए संविधान का सम्मान करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ कर्तव्यों का पालन ही जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बढ़ाई जागरूकता

नुक्कड़ नाटक के दूसरे प्रमुख विषय के रूप में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से बताया कि कई बार योजनाओं की जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जागरूक नागरिकों और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने आसपास के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें संबंधित विभाग एवं कार्यालय से संपर्क कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रस्तुति में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़े शासकीय प्रयासों की उपयोगिता को भी रेखांकित किया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनजागरूकता और जनभागीदारी महत्वपूर्ण कड़ी है। युवा वर्ग योजनाओं की सही जानकारी साझा कर भ्रम एवं गलत सूचनाओं को दूर करने तथा जरूरतमंद लोगों को आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभाग तक पहुंचने में सहयोग कर सामाजिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने ‘जागरूक नागरिक-सशक्त समाज’ का संदेश देते हुए सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!