October 29, 2026 8:53 am

BREAKING NEWS

डिजिटल सुशासन से पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिलेगा लाभ, पोर्टल बनेगा मील का पत्थर केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी खाद्य विभाग के अधिकारियों का IIM इंदौर में 5 दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण बंगाल कैबिनेट का बड़ा फैसला: नए भर्ती होने वाले शिक्षक अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

शादी में खुशी का माहौल बदला मातम में, हर्ष फायरिंग से पिता की गोली से पुत्र की मौत

जनपद चित्रकूट के थाना रैपुरा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक पिता की गोली से उसके ही पुत्र की जान चली गई। घटना बेलहा पुरवा कोबरा गांव की है, जहां बारात में जश्न के दौरान चली गोली ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया।

शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, मनहाई कर्वी से आई बारात में रुद्र तिवारी की बेटी सलोनी की शादी की रस्में चल रही थीं,इसी दौरान जब जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था, तब सलोनी के मौसा विष्णु पांडे ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए असलाह से फायरिंग की, लेकिन यह जश्न कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब उनकी चलाई गोली उनके ही बेटे अंश पांडे (18) को जा लगी.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

फायरिंग के तुरंत बाद अंश पांडे खून से लथपथ ज़मीन पर गिर पड़ा, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने घायल अंश को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

खुशी के माहौल में पसरा मातम

शादी समारोह में अचानक हुए इस हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जहां कुछ देर पहले तक नाच-गाना और उत्सव का माहौल था, वहीं कुछ ही पलों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!