September 30, 2026 12:33 am

BREAKING NEWS

Trump On Artificial Intelligence: अमेरिका में अब AI नहीं ‘सुपरइंटेलिजेंस’ कहिए, डोनाल्ड ट्रंप बोले- यह औद्योगिक क्रांति और इंटरनेट से भी बड़ा आविष्कार प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MoSPI ने जारी किया सर्विस प्रोडक्शन इंडेक्स, जुलाई में 19 में से 17 सेक्टर में तेजी, रिटेल कारोबार 18.5% उछला सेवा की कहानी: खाली पड़ी जमीन पर बायोफ्लॉक मछली पालन से विप्लब ने बनाई आय की नई राह मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा: 303 घोषणाएं अब भी लंबित, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ की तैयारियों की समीक्षा की

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में विजिलेंस का ट्रैप, ऑर्थोपेडिक सर्जन ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस टीम ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में डॉक्टर उससे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सतर्कता विभाग की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की।

टीम ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्रवाई करते हुए डॉ. अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!