28 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा सत्र ,जल्द होगा निर्णय : सीएम
देहरादून ,उत्तराखंड का विधानसभा सत्र होना है ,ओर सूत्रों की माने तो विधानसभा सत्र सरकार गैरसैंण में कराने जा रही है। इसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया हुआ है, जिनका निर्णय आना अभी बाकी है।
चुनावी वर्ष होने के नाते भी सरकार, गैरसैंण सत्र से विशेषकर पर्वतीय जिलों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 28 अक्टूबर तक हमे विधानसभा का सत्र करना है इसके लिए हम जल्दी बैठेंगे ,अभी हमारी कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है उसके बाद निर्णय लेंगे ।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Post Views: 15


















