November 21, 2026 8:40 am

BREAKING NEWS

Mauganj:कर्नाटक में चोरी करने वाले दो आरोपी जिले में गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक का माल बरामद

Mauganj News: मऊगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कर्नाटक में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत करीब 20.58 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

12 मार्च 2025 की रात करीब 10:40 बजे थाना हनुमना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की क्रेटा कार (HP 38 F 7131) में दो संदिग्ध हनुमना बॉर्डर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल शाहपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप भारती और खटखरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आरती वर्मा के साथ टीम बनाकर कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए टोल प्लाजा मसुरिहा पर नाकेबंदी की और सफेद क्रेटा कार को रोक लिया। कार की जांच के दौरान उसमें सवार दोनों युवकों ने पहले टालमटोल करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वकार अहमद शेख (उम्र 34) निवासी खरगोन (म.प्र.) और दस्तगीर कुरैशी (उम्र 29) निवासी सूरत (गुजरात) बताया।

तलाशी में बड़ा खुलासा

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद हुए। जब्त सामान में शामिल है:

  • क्रेटा कार (HP 38 F 7131) – कीमत करीब 10 लाख रुपये
  • चांदी के बर्तन और ज्वेलरी – कीमत करीब 4 लाख रुपये
  • सोने जैसे रंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी – कीमत करीब 4 लाख रुपये
  • नगद (कैश) – 5,33,400 रुपये
  • 4 मोबाइल फोन (2 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन) – कीमत करीब 25 हजार रुपये
    ➡️ कुल बरामद माल की कीमत करीब 20.58 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

आरोपियों से जब इस चोरी के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने कर्नाटक में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/25 के तहत धारा 35 (1-ड) बी.एन.एस.एस और 303(2) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमना निरीक्षक अनिल काकड़े, थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक संदीप भारती, चौकी प्रभारी खटखरी उपनिरीक्षक आरती वर्मा, उपनिरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उपनिरीक्षक यूबी सिंह, सउनि अमर सिंह, सउनि इंद्रेश पांडे, प्रआर अभिषेक मिश्रा, प्रआर अतुल तिवारी, प्रआर मनोज सेन, आर. मनीष पांडे, दिवाकर सिंह, विकास सिंह, संजीव यादव, अविनाश सिंह, शोभित सिंह, मनीष सिंह, धीरेन्द्र द्विवेदी, संतोष बंसल और विवेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

➡️ पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मऊगंज पुलिस की सतर्कता से बड़े अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!