BREAKING NEWS

WI बनाम SL तीसरा T20I ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और चोट अपडेट – वेस्टइंडीज का श्रीलंका दौरा 2026 एनजेड-डब्ल्यू बनाम एसएल-डब्ल्यू ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 07 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पाकिस्तान को हराया इंटरसिटी एक्सप्रेस दहशत | मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह; यूपी के यात्रियों की हत्या संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात

CM डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

भोपाल : शुक्रवार, मार्च 14, 2025

 

CM डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर भोपालवासियों, प्रदेशवासियों, और सभी देशवासियों को मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का यह रंगों भरा त्यौहार पूरे देश में उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिनों-दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी देशवासियों के जीवन में खुशहाली का रंग भरने के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में होली पर मीडिया से चर्चा में कहा कि परमात्मा करे कि हम सबका परस्पर प्रेम और सौहार्द निरंतर यूं ही बढ़ता रहे।हम सभी एक-दूसरे के सुख-दुःख में साझेदारी करते हुए आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करें। होली हो, दीवाली हो या ईद.. हर त्यौहार का असली आनंद मिल-जुलकर मनाने में ही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे को और मजबूत करें तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!