October 1, 2026 10:54 pm

BREAKING NEWS

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला टेस्ट क्रिकेट में बदलने वाला है गेंद का रंग, ICC ने डे-टेस्ट के लिए बनाया बड़ा प्लान, जानें क्या है नया नियम UPI का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सितंबर में ₹29.37 लाख करोड़ के पार पहुंचा डिजिटल लेन-देन, रोजाना 80 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारतीय पायलट स्मित माछर की तारीफ, फ्लाईदुबई विमान साजिश मामले में बताया ‘हीरो’ पंचायतों को जवाबदेह, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल 6वीं मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभा का उत्सव, ‘जशपुर सियान आइडल’ का जिला स्तरीय फाइनल आयोजित

रायपुर, 01 अक्टूबर 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभा का उत्सव, ‘जशपुर सियान आइडल’ का जिला स्तरीय फाइनल आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभा का उत्सव, ‘जशपुर सियान आइडल’ का जिला स्तरीय फाइनल आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को समर्पित जिला स्तरीय समारोह एवं ‘जशपुर सियान आइडल’ फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जशपुरनगर के न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभा का उत्सव, ‘जशपुर सियान आइडल’ का जिला स्तरीय फाइनल आयोजित

‘जशपुर सियान आइडल’ के फाइनल में वरिष्ठ नागरिकों ने गायन, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के उत्साह और आत्मविश्वास ने यह संदेश दिया कि उम्र प्रतिभा, सीखने और सक्रिय जीवन की राह में बाधा नहीं है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य जांच, सहायक उपकरण और बस पास की मिली सुविधा

समारोह में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को बस पास प्रदान किए गए। पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए, वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित इस समारोह ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता का प्रभावी संदेश दिया। ‘जशपुर सियान आइडल’ में सियानजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने एक बार फिर साबित किया कि उनका अनुभव, ज्ञान और प्रतिभा समाज की अमूल्य पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!