नैनीताल। उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10:24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, खटीमा, पौड़ी और श्रीनगर समेत कई इलाकों में धरती हिलने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।
फिलहाल किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Post Views: 19

















