October 8, 2026 4:24 pm

BREAKING NEWS

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, CM धामी ने लिया हिस्सा विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इंदौर में पैक्ड घी में मिला ‘जहर’, सीसे की मात्रा तय सीमा से 10 गुना तक ज्यादा Elon Musk के आरोपों पर सरकार का जवाब, कहा- ‘सैटकॉम के लिए सभी कंपनियों के नियम समान’

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने ईश्वर के नाम पर ली शपथ, अब 37 में सिर्फ 3 महिला जज

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने पद की शपथ ली। इनमें जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इन तीनों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 38 है, यानी अब सिर्फ एक पद खाली है।

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने तीनों नए जजों को शपथ दिलाई। जस्टिस सुनीता अग्रवाल इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस थीं, जबकि जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय दिल्ली हाई कोर्ट और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों के साथ अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और कई वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट में अब तीन महिला जज
जस्टिस सुनीता अग्रवाल के सुप्रीम कोर्ट में जज बनने के साथ ही वह इस अदालत की 13वीं महिला जज बन गई हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। उनके अलावा जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना सुप्रीम कोर्ट में महिला जज हैं।

जानकारी के मुताबिक, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना अगले साल 24 सितंबर को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने वाली हैं।

CJI रमना के कार्यकाल में SC में थीं चार महिला जज
बता दें कि पूर्व CJI एन.वी. रमना के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में एक समय चार महिला जज एक साथ मौजूद थीं। इनमें जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी शामिल थीं। इनमें से आखिरी तीन जजों ने 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली थी।

जस्टिस एन.वी. रमना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। वहीं, मौजूदा CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम अब तक दो महिला जजों की नियुक्ति कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!