October 8, 2026 9:05 pm

BREAKING NEWS

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज बड़ी ख़बर : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग राष्ट्रीय मंच पर सराही गई छत्तीसगढ़ की पोषण पहलें सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत

सीधी में ट्रेन सेवा की उम्मीद बढ़ी, रीवा से रामपुर नैकिन तक MEMU चलाने का प्रस्ताव

सीधी 
 सीधी जिले में रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा अपडेट है. एक ओर जहां ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन और चुरहट तक रेल लाइन पर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक नई दैनिक मेमू यात्री ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, इससे सीधी में ट्रेन चलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। 

गुरुवार को सीपीआरओ मयूर वर्मा ने कहा कि जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे ने इस प्रस्ताव को रेलवे के परिचालन स्तर पर स्वीकृति दे दी है, लेकिन रेलवे बोर्ड की मंजूरी अभी बाकी है। 

क्या होगा प्रस्तावित ट्रेन का शेड्यूल?
सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक डेली मेमू ट्रेन चलाने के प्रपोजल के मुताबिक ट्रेन सतना से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड तथा तुरकी रोड पर ठहरते हुए सुबह 10:25 बजे रीवा पहुंचेगी. वहीं, रीवा से सुबह 10:35 बजे रवाना होकर सिलपरा, गोविंदगढ़ और बघवार में ठहराव लेते हुए दोपहर 12:30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचने का प्रस्ताव है। 

बात करें वापसी की तो वापसी में ट्रेन रामपुर नैकिन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. स्टेशन बघवार, गोविंदगढ़, सिलपरा और रीवा सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 7:15 बजे सतना पहुंचने का प्रस्ताव है. इस सेवा के लिए आठ मेमू कोच प्रस्तावित किए गए हैं। 

चुरहट में भी चलेगी ट्रेन?
रामपुर नैकिन से चुरहट तक इंजन और स्पीड ट्रायल अगस्त 2026 में सफल हुआ था. इससे क्षेत्र में नियमित यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि, अभी उपलब्ध प्रस्तावित समय-सारिणी रामपुर नैकिन तक की सेवा के लिए है। 

सीधी जिला मुख्यालय तक कब पहुंचेगी ट्रेन?
सीधी जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य जारी है. जहां, चुरहट से सीधी के बीच शेष कार्य पूरा होने और आवश्यक निरीक्षण एवं स्वीकृतियां मिलने के बाद ही ट्रेन का विस्तार किया जा सकेगा. वहीं, अब सीधी जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य जारी है. जहां चुरहट से सीधी के बीच शेष कार्य पूरा होने और आवश्यक निरीक्षण एवं स्वीकृतियां मिलने के बाद ही ट्रेन का विस्तार किया जा सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!