October 9, 2026 11:58 pm

BREAKING NEWS

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, सरकार ने लिया अहम फैसला साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: कभी हर महीने आता था 5 हजार रुपये तक बिजली बिल, अब सोलर सिस्टम से पंकज साहू का बिल हुआ शून्य मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 एग्जिबिशन में दिखी हॉस्पिटैलिटी, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन की अनूठी झलक बाजपुर में ओलावृष्टि से तबाह फसलों का जायजा लेने पहुंचे CM धामी, किसानों को राहत का भरोसा

सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से आशादेवी के बच्चों की पढ़ाई हुई आसान

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026

प्रदेश की लाखों महिलाओं को जब से महतारी वंदन योजना के तहत सीधे मदद मिल रही हैं वह अपने परिवार के साथ ज्यादा आत्मसम्मान से जीवन यापन करने लगी हैं। एक ओर इस राशि से उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं वहीं अनेक महिलाओं के लिए यह एक पारिवारिक जिम्मेदारी में हाथ बंटाने का माध्यम बन गई है। कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम नवगई में रहने वाली आशादेवी अब एक जिम्मेदार मां के साथ पारिवारिक खर्च सम्हालने वाली गृहणी भी हो गई हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपने बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

श्रमिक परिवार की सदस्य श्रीमती आशादेवी ने बताया कि उनके परिवार में मजदूरी और कृषि ही आय का एकमात्र साधन है इसके अलावा उनके परिवार के पास नियमित आय का कोई स्रोत नहीं है। ऐसे में उन्हे जब बच्चों की पढ़ाई के लिए हर दो माह बाद फीस देनी होती थी तो उसके लिए कर्ज भी लेना पड़ जाता था। लेकिन मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव की योजना ने उन्हे प्रतिमाह राशि देकर मजबूत किया है।

श्रीमती आशादेवी ने बताया बताया कि उनको महतारी वंदन का एक हजार हर माह मिलता है उसका उपयोग आपने बच्चों की पढ़ाई में करती है। उन्होंने बताया कि जब महतारी वंदन योजना नहीं चल रहा था तब वे ऋण लेकर के बच्चों की पढ़ाई करती थी जब से महतारी वंदन मिल रहा है उसे उन्होंने अपना कर्ज चुकाकर अपने बच्चों के पढ़ाई में खर्च करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!