October 27, 2026 11:50 pm

BREAKING NEWS

न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चौंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, जानिए 27 अक्टूबर 2026 के अहम निर्णय केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात 5 राज्यों में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकारियों के होंगे तबादले हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

खौफनाक वारदात: BJP नेता ने पत्नी और बच्चों पर बरसाई गोलियां, तीन की मौत

 

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। भाजपा( BJP )नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर गोली चला दी। इस हमले में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग, तीन मासूमों की गई जान

आरोपी योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4), देवांश (7) और बेटी श्रद्धा (8) को गोली मारी। पड़ोसियों ने जब गोलियों की आवाज सुनी, तो वे दौड़कर पहुंचे और सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी की जमकर पिटाई

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया।

मानसिक तनाव या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हत्याकांड मानसिक तनाव का नतीजा था या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!