October 10, 2026 10:23 pm

BREAKING NEWS

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों को मिली शासन की आर्थिक सहायता महंगाई रोकने के लिए RBI बढ़ाए रेपो रेट? SBI रिसर्च ने 0.50% बढ़ोतरी की दी सलाह सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान : पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल नवाचार को मिला मंचः भिलाई में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न सेवा संकल्प अभियान : ठेंगाडाड़ एनीकट में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से किरण रावटे को मिला आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिल रही राहत

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, जहाज में सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित

नई दिल्ली
9 अक्टूबर को शारजाह एंकरेज पर पनामा झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर MT GEM NO. 2 पर ड्रोन से हमला हुआ. जहाज पर 22 भारतीय नागरिक क्रू सदस्य सवार थे. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की कि सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. भारत स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नाविकों की सुरक्षा के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है. यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री परिवहन की चुनौतियों को उजागर करती है। 

सोनोवाल ने X पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. सोनोवाल ने 9 अक्टूबर को हुए हमले में सभी 22 भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है। 

पनामा के झंडे वाला यह कच्चे तेल का टैंकर शारजाह एंकरेज पर मौजूद था, यहां इसे ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा. फिलहाल सभी भारतीय क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है। 

सोनवाल ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए राहत मिल रही है कि जहाज पर सवार हमारे सभी 22 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि भारत लगातार स्थिति पर निगरानी रख रहा है. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, भारत अपने नाविकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!