October 11, 2026 4:14 pm

BREAKING NEWS

सेवा की कहानी : किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण MP News: विदिशा की उदयगिरी गुफाओं में मां दुर्गा का 1700 साल पुराना दुर्लभ स्वरूप, 12 भुजाओं वाली प्रतिमा है खास बुध का नक्षत्र परिवर्तन 12 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत सुप्रीम कोर्ट रविवार को भी खुला, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हिरासत का मामला; पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई सेवा संकल्प से संवरती जि़ंदगी : अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

बुध का नक्षत्र परिवर्तन 12 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है.  यही वजह है कि बुध की चाल में होने वाला बदलाव लोगों के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को प्रभावित करने वाला माना जाता है.  बुध समय-समय पर अपनी राशि के साथ नक्षत्र भी बदलते हैं. पंचांग के अनुसार,  इस बार 12 अक्टूबर को बुध नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों को फायदा मिल सकता है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध के विशाखा नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं. उन्हें पैसों, नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति पर उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रह सकता है.

कब होगा बुध का नक्षत्र परिवर्तन?
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में बुध का गोचर 3 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष में विशाखा को 27 नक्षत्रों में 16वां स्थान प्राप्त है. इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. वहीं, विशाखा का संबंध तुला और वृश्चिक राशि से है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश फायदेमंद साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.  आपके काम और व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. रचनात्मक कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. लेखन, साहित्य और कला से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. लगातार प्रयास करने से कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन कई सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है.  इस दौरान में आपकी संवाद शैली में सुधार हो सकता है. अपनी बात को सही तरीके से रखने की क्षमता के कारण आप कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. कामकाज के सिलसिले में यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकते हैं. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर लकी साबित हो सकता है, नौकरी करने वालों को अच्छा परिणाम मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं. पहले से चल रहे कामों में भी सुधार  होगा. जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!