मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। हरिद्वार के केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट की बैठक होगी।
इससे पहले धर्मनगरी हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की कामना के साथ हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी आज नई दिल्ली जाएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सोमवार को नई दिल्ली जाएंगे। उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।









