October 17, 2026 4:02 am

BREAKING NEWS

जन्म-मृत्यु पंजीयन में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें : सचिव शुक्ल

भोपाल 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव  मन् शुक्ल ने शुक्रवार को सीहोर जिले का भ्रमण कर जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जन्म-मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही आम नागरिकों को पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सचिव  शुक्ल ने नगरपालिका सीहोर में जन्म-मृत्यु पंजीयन संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर पंजीयन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने तीन हितग्राहियों को जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

 शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सांख्यिकी संबंधी कार्यों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया की जानकारी ली। जन्म-मृत्यु के ऑनलाइन पंजीयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने पंजीयन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

सचिव  शुक्ल ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत भारत सरकार के ई-साक्षी पोर्टल की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल पर सांसदों की अनुशंसा से कार्यों की स्वीकृति एवं राशि जारी करने की प्रक्रिया का कर्मचारियों से व्यावहारिक प्रदर्शन प्राप्त किया। इसके बाद नगरपालिका सीहोर एवं ग्राम पंचायत जहांगीरपुरा में योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का मौके पर भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी  विश्वजीत रायकवार, जिला योजना अधिकारी  संजय लक्केवार, कार्यपालन यंत्री  ए.के. पंथी, सहायक यंत्री मती ऐश्वर्या मोखले, सहायक यंत्री नगर पालिका  विजय कोली, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार  अश्फाक खान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!