October 24, 2026 3:35 am

BREAKING NEWS

इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम

इंदौर 

इंदौर–राघौगढ़ ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को प्रोजेक्ट पूरा करने में डेढ़ महीने और लगेंगे।

यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण किए गए हैं, जिनमें एक प्रमुख पुल, चार छोटे पुल और 19 व्हीकुलर अंडरपास बनाए गए हैं। अंडरपास के कारण स्थानीय लोगों और वाहनों को मुख्य सड़क पार करने में सुविधा मिलेगी। वहीं बायपास से सटे गांवों में आसानी से वाहनों की आवाजाही के लिए 27 जंक्शनों में रखे गए हैं।

दो साल लेट हुआ प्रोजेक्ट

26.6 किमी लम्बे इस कारिडोर की लागत 1 हजार 11 करोड़ रुपये है। 1 नवंबर 2022 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। दो साल यानी 31 अक्टूबर 2024 तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही की वजह से प्रोजेक्ट को दो साल अधिक लग गए। बावजूद इसके एनएचएआइ के अफसर एजेंसी पर मेहरबान रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!