October 27, 2026 2:29 pm

BREAKING NEWS

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त

सुल्तानपुर
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दोषमुक्त करार दिया है. आज एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को दोषमुक्त करार दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. बता दें कि यह मामला करीब 8 साल से कोर्ट में चल रहा था, जिसपर आज फैसला आया है। अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है। जिसमें आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में एक विवादित बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया, लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई।

यह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का खून है- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अभी-अभी अदालत ने सुल्तानपुर की दोष मुक्त कर दिया है. न्याय के योद्धा को संघर्ष के लिए तत्पर देश के उस महान नायक को. और यह भी साफ कहा है कि कोई भी दोष सिद्ध नहीं होता है. मैं इतना ही कह सकता हूं सत्यमेव जयते. भाजपा सरकार में बैठे हुए कुछ लोगों ने राहुल गांधी को विचलित करने की कोशिश की पर यह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का खून है, जो संघर्ष में किसी भी हद तक न्याय का पल्ला नहीं छोड़ता है। 

राहुल गांधी को जनता दोषमुक्त नहीं करेगी- जगदंबिका पाल
राहुल गांधी के दोषमुक्त होने पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी को कोर्ट ने भले ही दोष मुक्त किया हो लेकिन देश की जनता नहीं करेगी. उनको देश की जनता माफ नहीं करेगी. आज ब्रिक्स का पार्लियामेंट के अंदर सम्मेलन है. राहुल गांधी लीडर आफ अपोजिशन हैं, उसमें भी नहीं आए. राहुल गांधी प्रधानमंत्री के माता-पिता को गाली देते थे, अब उनके अध्यक्ष भी गाली देने लगे। 

पवन खेड़ा ने राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मानहानि के मुकदमें राहुल पर तमगे हैं. उनके पास हथियार है- डराना, मुकदमें करना. हमारा नेता लड़ेगा. हमारे लिए ही नहीं लोकतंत्र के लिए राहत की खबर है। 

राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराई हैं. यह हादसा लखनऊ से सुल्तानपुर जाते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है. हालांकि राहत की बात यह है कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. राहुल गांधी का काफिला थोड़ी देर में सुल्तानपुर पहुंचने वाला है। 

कोर्ट में सुनवाई से पहले क्या बोले विजय मिश्रा
शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने कहा, “हमें न्याय मिलने की उम्मीद है, खासकर उस बर्ताव को देखते हुए जो उन्होंने उस समय हमारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) के साथ किया था. यह कानूनी मामला 2018 से चल रहा है और 2026 तक खिंच गया है. आज फैसला आने वाला है, और हमारे वकीलों ने जिस तरह से इस मामले को लड़ा है, उसे देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। 

सुलतानपुर पहुंचने से पहले काफिले के साथ हुआ हादसा
बता दें कि सोमवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुलतानपुर जाने के लिए निकले। एक्सप्रेसवे पर हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं थीं। हालांकि इस हादसे में राहुल गांधी को कोई हानि नहीं हुई। वह पूरी तरह से सुरक्षित रहे। 

क्या बोले राहुल गांधी के वकील
राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि आज उनको इंतजार है फैसले का. न्याय पर पूरा भरोसा है. एविडेंस का क्रॉस एग्जामिनेशन उन्होंने किया है और जो वादी है, वह वादी केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरीके का मुकदमा किया है. बल्कि इसकी आगे और पीछे क्या कहा गया इस बारे में कुछ नहीं कोर्ट को बताया। 

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं. अब से वह थोड़ी में सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। 

यूपी के राजनीतिक गलियारे में चर्चा​
राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि अदालत का यह फैसला आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण साबित होगा. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं. वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विरोधियों की नजरें भी इस कानूनी परिणाम पर टिकी हैं. अब देखना यह होगा कि आज कोर्ट के इस बड़े फैसले में क्या निकलकर सामने आता है। 

किस रास्ते से राहुल गांधी पहुंचेंगे सुल्तानपुर
इस मामले में भले ही कानूनी प्रक्रिया लंबी चली हो. लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ताओं को पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा. राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे सड़क मार्ग और नेशनल हाईवे के जरिए सुल्तानपुर पहुंच सकते हैं. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए लगातार उच्च अधिकारियों की बैठकें और मंथन का दौर जारी है। 

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज राहुल गांधी पेश होंगे. इसके लिए वह अपने आवास से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. अब से थोड़ी देर में वह वहां से रवाना होंगे. वहीं इधर सुल्तानपुर कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

राहुल गांधी ने अमित शाह पर की थी टिप्पणी
वादी पक्ष के वकील संतोष पांडे से बातचीत की. वकील संतोष पांडे ने बताया कि यह पूरा मामला 8 मई 2018 का है, जब बेंगलुरु की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर जिला सह-सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन और उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। 

अदालत में लंबी चली सुनवाई
अदालत में इस मामले की लंबी कानूनी प्रक्रिया चली, जिसमें गवाहों के बयान दर्ज किए गए. इसके बाद राहुल गांधी की तलाशी और समन की प्रक्रिया पूरी हुई, और अब दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद माननीय न्यायालय ने इस मामले में फैसले की तारीख तय कर दी है. आज यानी 26 अक्टूबर को इस चर्चित मुकदमे पर कोर्ट का फैसला आने की पूरी संभावना है. ​सियासी हलचल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!