October 31, 2026 3:48 am

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पोर्टल व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और आवश्यक दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसकी एक सकारात्मक मिसाल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की छुईखदान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडबरी में देखने को मिली, जहां किराना व्यवसायी श्री बालकुमार जंघेल को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पटाखा एवं फुलझड़ी बिक्री का लाइसेंस आसानी से प्राप्त हुआ।

’ग्राम पंचायत में ही मिली लाइसेंस आवेदन की सुविधा’

ग्राम पंचायत सुराडबरी निवासी श्री जंघेल गांव में किराना दुकान संचालित करते हैं। पटाखा एवं फुलझड़ी की बिक्री के लिए उन्हें आवश्यक लाइसेंस की जरूरत थी। सेवा सेतु पोर्टल ने उनकी राह आसान कर दी। उन्होंने अपने ही ग्राम पंचायत में संचालित सेवा सेतु केंद्र के संचालक वीएलई श्री नरेंद्र सेन से संपर्क किया और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद कुछ ही दिनों में उन्हें पटाखा बिक्री का लाइसेंस प्राप्त हो गया।

’समय और अनावश्यक भागदौड़ से मिली राहत’

श्री जंघेल ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। उन्हें लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। गांव में ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और अनावश्यक भागदौड़ की बचत हुई। उन्होंने इस सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन और सेवा सेतु पोर्टल व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

’सुशासन और डिजिटल क्रांति की मिसाल बना सेवा सेतु पोर्टल’

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं की पहुंच आसान हो रही है। स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण परिवारों को राहत मिल रही है। श्री जंघेल की सफलता यह प्रदर्शित करती है कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सुविधाजनक बन रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल सुशासन और डिजिटल क्रांति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!