November 2, 2026 8:09 am

BREAKING NEWS

हूती विद्रोहियों का यमन के अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल पर भीषण मिसाइल हमला, सुरक्षा के चलते एयर इंडिया ने 14 नवंबर तक रोकीं उड़ानें जायसवाल का खाता खुला नहीं, पडिक्कल-जुरेल ने संभाली पारी; न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन इंडिया ए का स्कोर 291/7 उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव ‘अंपायर ही पक्षपाती हो तो खेलने का क्या मतलब…’ CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे सचिन पायलट, कहा- चुनाव आयोग के खिलाफ हैं पर्याप्त सबूत ट्रंप के विवादित बोल और रैलियों से क्या डूबेगी रिपब्लिकन पार्टी की नैया या फिर चलेगा ट्रंप का जादू Hong Kong Sixes 2026: यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में भारत को मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार

राज्योत्सव में श्रम विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 1 नवम्बर 2026

श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार सुविधाओं की पहल का किया जा रहा प्रदर्शन

श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार सुविधाओं की पहल का किया जा रहा प्रदर्शन

श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार सुविधाओं की पहल का किया जा रहा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभागीय योजनाओं, श्रमिक कल्याणकारी गतिविधियों एवं नवाचारों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल तैयार किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार तथा डिजिटल सुविधाओं से संबंधित विभागीय पहलों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह की विशेष पहल एवं मार्गदर्शन में श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी दिशा में विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं, तकनीकी नवाचारों एवं कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों को लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी में श्रमिकों के हितों से जुड़ी चार प्रमुख श्रम संहिताओंकृवेतन संहिता, 2019 औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 – को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इनके माध्यम से न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल एवं श्रमिकों के सामाजिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।

प्रदर्शनी में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना को विशेष स्थान दिया गया है। इसके माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके सपनों को साकार कर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने की पहल को दर्शाया गया है। श्सपनों से हकीकत तकश् की थीम श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
डिजिटल नवाचार के अंतर्गत डिजिटल लेबर चौक एवं ई-श्रम साथी ऐप का विशेष प्रदर्शन किया गया है। डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से श्रमिकों एवं नियोजकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने तथा रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान बनाने की पहल को प्रदर्शित किया गया है। वहीं ई-श्रम साथी ऐप के माध्यम से श्रमिकों को मोबाइल आधारित डिजिटल सुविधाओं एवं विभागीय सेवाओं से जोड़ने की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर आधारित मॉडल तथा प्रदर्शन सामग्री के माध्यम से कार्यस्थलों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित कार्य परिस्थितियों के महत्व को भी दर्शाया गया है।

श्रम विभाग की यह प्रदर्शनी राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों, श्रमिकों एवं आगंतुकों के लिए विभागीय योजनाओं और नवाचारों को जानने एवं समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इसका उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, रोजगार, तकनीक और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

श्रम विभाग का संकल्प – श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!