November 4, 2026 7:53 pm

BREAKING NEWS

दीपावली पर भोपाल में नहीं होगी बिजली कटौती, 225 टीमें संभालेंगी मोर्चा

 भोपाल
 दीपावली पर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली कंपनी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भोपाल के 27 जोनों में 225 से अधिक विशेष टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में कम से कम दो कर्मचारी शामिल होंगे, जो शाम चार बजे से ड्यूटी संभालेंगे।

इसके अलावा हर जोन में पहले से कार्यरत टीम भी बिजली व्यवस्था की निगरानी करेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए 8 टीमें अलग से तैयार की गई हैं।

बुधवार से शटडाउन बंद
बिजली कंपनी ने बुधवार से दीपावली तक किसी भी तरह का शटडाउन नहीं लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी नियमित मरम्मत कार्य रोक दिए जाएंगे। न्यू मार्केट, ओल्ड भोपाल जिसी बाजार वाली जगह पर दो दो टीम काम करेंगी।

जबकि जवाहर चौक, दशहरा मैदान, तुलसी नगर जैसे जगहों के लिए एक एक टीम काम करेंगी।बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान धनतेरस पर बिजली का सबसे अधिक लोड रहने की संभावना है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पहले से तैयारी की जा रही है।

ओवरलोड का दबाव
दीपावली के दिन शाम 7 बजे तक बिजली की मांग का मुख्य दबाव रहेगा। इसे देखते हुए कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग डिवीजन में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टीमों का गठन भी किया जा सकेगा।

    दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष हैं। मंगलवार को आयोजित बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां करने का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग डिवीजन के डीजीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टीमों का गठन कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले और किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके।– प्रदीप सिंह चौहान, जीएम, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!