लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
05 नवम्बर 2026 को जनपद चमोली के लामबगड़ क्षेत्र में जे.पी. पावर प्रोजेक्ट के समीप बोलेरो पिकअप एवं किआ कार की आपस में टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया।
उक्त दुर्घटना की सूचना चौकी पांडुकेश्वर से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को ज्ञात हुआ कि बोलेरो पिकअप एवं किआ कार की भिड़ंत के कारण कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। इस पर एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।



टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में घायल 7-8 व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।









