November 12, 2026 3:55 am

BREAKING NEWS

12 नवंबर राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि
आपका दिन काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। घर में अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि
आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। नौकरी में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे और बिजनेस में भी नए मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा लेकिन फालतू खर्चों से बचेंगे तो अच्छा होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।

मिथुन राशि
आपका मन कुछ नया करने का हो सकता है। नौकरी में नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आगे चलकर फायदा मिल सकता है। नौकरी में अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति बेहतर होने के पूरे चांस हैं। इसी के साथ किसी पुराने दोस्त से गुड न्यूज मिल सकती है।

कर्क राशि
हर काम थोड़ा सोच-समझकर करना होगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। आप अपनी समझदारी से स्थिति को काफी हद तक संभाल लेंगे। घर के खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलेंगे तो तब सही होगा। परिवार के किसी मेंबर की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि
हर काम में कॉन्फिडेंस दिखेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और सीनियर्स से सपोर्ट मिलने के भी योग हैं। पैसों के मामले में भी राहत मिल सकती है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे।

कन्या राशि
आपको अपनी मेहनत का फायदा मिलने के पूरे चांस है। काफी समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें और अपनी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखें।

तुला राशि
दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रह सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि
ऑफिस के काम में थोड़ा संभलकर चलना होगा। किसी कलीग के साथ छोटी सी बात पर बहस हो सकती है इसलिए अपनी बात शांति से सामने रखें। पैसों के मामले में पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है और रिश्तों में समझदारी दिखाएंगे तो तब सही होगा।

धनु राशि
आपका दिन काफी बिजी रह सकता है लेकिन काम के अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और बिजनेस करने वालों को नए लोग मिल सकते हैं जिनसे फायदा ही होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बन सकती है।

मकर राशि
अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है लेकिन आप स्मार्ट तरीके से सभी जिम्मेदारियां पूरी कर लेंगे। पैसों के मामले में सोच समझकर खर्च करें। घर में किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है और परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि
आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं जिन्हें काम में बदलने की कोशिश करेंगे। नौकरी में बदलाव या फिर नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत हो सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें। लेनदेन मुश्किल में डाल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और घर का माहौल भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आपका मन क्रिएटिव कामों में ज्यादा लगेगा। नौकरी में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है और बिजनेस में भी नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें और हो सके तो किसी बड़े की सलाह जरूर लें। पार्टनर के साथ अगर कोई गलतफहमी हुई है तो वो दूर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!