Mauganj News in Hindi:
तहसीलदारों का फेरबदल: सौरभ मरावी हनुमना भेजे गए, वी.के. पटेल मऊगंज के नए प्रभारी
मऊगंज। प्रशासनिक सर्जरी के तहत मऊगंज जिले में तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी किया गया है। सिंगरौली से स्थानांतरित होकर आए वी.के. पटेल को तहसील मऊगंज का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, वर्तमान में मऊगंज में पदस्थ सौरभ मरावी को हनुमना तहसील का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए की गई है।
नए तहसीलदार वी.के. पटेल 12 मई को पदभार ग्रहण कर चुके हैं। सौरभ मरावी को भी तत्काल प्रभाव से नई तहसील में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 5,781









