November 17, 2026 9:55 am

BREAKING NEWS

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर पद; कर्नल बनेंगे सीधे मेजर जनरल Russia-Ukraine War Escalates: क्रीमिया के रणनीतिक कर्च ब्रिज पर यूक्रेन का भीषण हमला, रूसी एयर डिफेंस ने एक ही रात में 1,300 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का किया बड़ा दावा, ब्लैक सी में हाई-अलर्ट Romelu Lukaku Retirement: बेल्जियम के सबसे सफल फुटबॉलर रोमेलु लुकाकू ने 16 साल बाद अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा देर रात तक चली मशक्कत, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू गूलर के पास भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यू दुनिया के 500 सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट जारी, मुनीर टॉप पर

देर रात तक चली मशक्कत, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू

देर रात तक चली मशक्कत, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू
पन्ना

दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया तहसील के ग्राम रैकरा में रविवार, 15 नवंबर को एक घर के चारा भंडारण कक्ष में घुसी वयस्क मादा तेंदुए का वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। तेंदुए के घर में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। कई घंटों तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान में दक्षिण पन्ना वनमंडल एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से कार्य किया। अंततः रात्रि लगभग 1 बजे तेंदुए को सुरक्षित रूप से गांव से बाहर निकाला गया।

प्रारंभ में वन विभाग द्वारा तेंदुए को बिना किसी नुकसान के स्वाभाविक रूप से बाहर निकलने का अवसर दिया गया। इसके लिए मकान का निकास मार्ग खुला रखा गया तथा आसपास की भीड़ एवं शोरगुल को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। रात्रि लगभग 9-10 बजे तक प्रतीक्षा करने के बाद भी तेंदुआ बाहर नहीं निकला। इसके पश्चात रात्रि 10 से 12 बजे के बीच पिंजरे की सहायता से उसे सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए गए। इन प्रयासों के सफल नहीं होने पर मध्यरात्रि के बाद तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज किया गया। इस पूरी कार्यवाही में ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

रेस्क्यू अभियान में मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में उपवन क्षेत्रपाल देवी सिंह यादव, वनपाल जयप्रकाश नारायण दुबे, गोविंद प्रजापति, हर प्रसाद अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, जगदीश अहिरवार, राजेंद्र पटेल एवं भानु प्रताप सिंह तथा वनरक्षक संदीप राय, रश्मि चौरसिया, संगीता अहिरवार, ओम प्रकाश सिंह, अमित कोरी एवं रामदयाल सूत्रकार, सुरक्षा श्रमिक हलके यादव एवं हुकम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय रेस्क्यू टीम ने भी इस अभियान में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पन्ना टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक एवं वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के निर्देशन और नेतृत्व में टीम के सदस्य उदय मणि सिंह परिहार, अरविंद रैकवार, तफशील खान, अर्जुन पाल एवं पुरुषोत्तम यादव ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कार्यवाही में सराहनीय योगदान दिया। वनमंडलाधिकारी, दक्षिण पन्ना एवं उपवनमंडलाधिकारी रचना शर्मा भी संपूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर उपस्थित रहकर कार्यवाही का समन्वय एवं निगरानी करते रहे।

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति एवं रात्रि के समय सीमित दृश्यता के कारण कार्यवाही चुनौतीपूर्ण रही। ऐसी परिस्थितियों में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सिमरिया थाने के पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा रेस्क्यू टीम को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग दिया। दक्षिण पन्ना वनमंडल ने इस सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वन्यजीवों के आबादी क्षेत्रों में दिखाई देने पर उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भीड़ एकत्रित न करें तथा तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!