November 21, 2026 10:32 am

BREAKING NEWS

ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान *न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न* फलस्तीन के समर्थन में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों के पक्ष में किया मतदान खंडवा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबा 7 वर्षीय बालक; मौत

PUC सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में हुआ संशोधन

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अधिसूचना

नई दिल्ली।

सा.का.नि. 991 (अ). जबकि, केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 का और संशोधन करने के लिए प्रारूप नियम, मोटर यान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) की धारा 212 की उपधारा (1) द्वारा यथापेक्षित, भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना संख्या सा.का.नि. 664 (अ), तारीख 22 जुलाई, 2026 द्वारा भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 3, उपखंड (1) में तारीख 24 जुलाई, 2026 को प्रकाशित किए गए थे, जिसमें उक्त अधिसूचना वाले राजपत्र की प्रतियां जनता को उपलब्ध कराए जाने की तारीख से तीस दिन की अवधि समाप्त होने से पूर्व, उससे प्रभावित होने की संभावना वाले सभी व्यक्तियों से आक्षेप और सुझाव आमंत्रित किए गए थे;

और जबकि, उक्त राजपत्र अधिसूचना की प्रतियां जनता को 24 जुलाई, 2026 को उपलब्ध करा दी गई थीं,

और जबकि, उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में जनता से प्राप्त आक्षेपों और सुझावों पर केंद्रीय सरकार द्वारा विचार कर लिया गया है।

अतः अब, केंद्रीय सरकार, मोटर यान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) की धारा 110 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्ः-

  1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ (1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम केंद्रीय मोटर यान (सोलहवाँ संशोधन) नियम, 2026 है।

(2) ये राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे।

  1. केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 के नियम 115 में, उपनियम (7) के स्थान पर निम्नलिखित उपनियम प्रतिस्थापित किए जाएंगे, अर्थात्ः-

“(7) प्रत्येक यान में राज्य सरकार द्वारा इस प्रयोजन के लिए प्राधिकृत अभिकरण द्वारा जारी या नवीकृत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र होगा और ऐसा प्रमाणपत्र, मांग किए जाने पर, नियम 116 के उपनियम (1) में निर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

(7क) उपनियम (7) के अधीन जारी या नवीकृत प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, नीचे दी गई सारणी के स्तंभ (2) में विनिर्दिष्ट

यान की श्रेणी के लिए स्तंभ (3) में विनिर्दिष्ट अवधि तक विधिमान्य होगाः
परंतु यह कि, केंद्रीय मोटर यान (सोलहवाँ संशोधन) नियम, 2026 के प्रवृत्त होने से पूर्व जारी किए गए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के मामले में, इस उपनियम के अधीन विनिर्दिष्ट वैधता अवधि ऐसे प्रमाणपत्र के उक्त नियमों के प्रवृत्त होने के पश्चात् प्रथम नवीकरण पर ही लागू होगी:
परंतु यह और कि, जहां प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के नवीकरण के लिए आवेदन किया जाता है, वहां,-

3.(क) उसके समाप्त होने की तारीख से पूर्ववर्ती दस दिनों के भीतर, नवीकृत प्रमाणपत्र उसके समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा; और

(ख) अन्य सभी मामलों में, समाप्ति की तारीख के पश्चात्, नवीकृत प्रमाणपत्र ऐसे नवीकरण की तारीख से प्रभावी होगा।”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!