November 23, 2026 1:40 am

BREAKING NEWS

सीएम योगी की मां के दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज, छोटे भाई की तरह संभाली व्यवस्था

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कई राजनीतिक हस्तियां और वीवीआईपी हरिद्वार पहुंचे। नमामि गंगे घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी थीं।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग अंदाज देखने को मिला। श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी ने जब घाट पर भीड़ का दबाव बढ़ते और व्यवस्थाएं प्रभावित होते देखा तो वे खुद व्यवस्था संभालने लगे।

उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना लोगों से एक तरफ व्यवस्थित खड़े होने की अपील की। कहीं लोगों को पीछे हटाया तो कहीं रास्ता देने के लिए समझाया। मुख्यमंत्री को खुद भीड़ व्यवस्थित करते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

मौके पर कई बड़े वीवीआईपी, सुरक्षा घेरा और प्रशासनिक अमला मौजूद था, लेकिन सीएम धामी खुद लोगों को व्यवस्थित करते नजर आए। उनका यह अंदाज घाट पर चर्चा का विषय बना रहा।

यह अवसर केवल एक राजनीतिक शख्सियत की मां के अंतिम संस्कार का नहीं था, बल्कि उत्तराखंड की धरती से जुड़े दो मुख्यमंत्रियों के बीच पारिवारिक आत्मीयता का भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!