November 22, 2026 4:32 pm

BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में उद्योगों और रोजगार पर जीतू पटवारी का सरकार से सवाल, श्वेत-पत्र जारी करने की मांग

भोपाल.

कांग्रेस ने निवेश और रोजगार को लेकर सरकार के दावों पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि निवेश के नाम पर विदेश यात्राएं की गईं और देश के अलग-अलग शहरों में सम्मेलन आयोजित हुए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर करोड़ रुपये खर्च किए गए। सरकार बताए कि इन प्रयासों से क्या हासिल हुआ। पटवारी ने कहा कि जनता को जानने का अधिकार है कि विदेश यात्राओं और सम्मेलनों से कितना निवेश आया, कितने उद्योग स्थापित हुए और अब तक कितने लोगों को रोजगार मिला।

विधासभा में उठेंगे सवाल
उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवालों के जवाब देने और सत्र पूरा चलाने की मांग भी की। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृतियां लंबित रहने का कारण और उन्हें मंजूरी देने की समय-सीमा बताने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!