November 23, 2026 11:01 am

रुद्रप्रयाग में 8 लोगों से भरा वाहन 350 मीटर गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत और 6 घायल

रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना, SDRF ने खाई से दो शव निकालकर पुलिस को सौंपे

22/11/2026 रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा-तैला के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जो विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुरछोला से जखनोली जा रहे थे।

घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक श्री संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

दुर्घटना में वाहन सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 06 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। SDRF टीम ने DDRF एवं फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!