सीएम धामी ने बीजेपी नेता बलजीत सोनी क़ो अल्पसंख्यक आयोग का बनाया अध्यक्ष
अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष की निभा रहें थे जिम्मेदारी
गुरु पूर्व की पूर्व संध्या पर हुआ आदेश

उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग में ‘उपाध्यक्ष’ एवं ‘कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किये जाने संबंधी क्रमशः कार्यालय ज्ञाप सं० 155/14/1/1/XXI/2026 सी०एक्स०, 03.04.2026 एवं कार्यालय ज्ञाप सं० 633/26714/2026, 15.10.2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुये ‘ बलजीत सिंह (सोनी)’ को ‘उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग’ में ‘अध्यक्ष’ के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एतद्वारा नामित किया जाता है।
2. उक्त महानुभाव को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या-205/14/1/1/XXI/2022 टी०सी० 25 अप्रैल, 2025 में उल्लिखित सुविधायें प्रदान की जायेगी जिसका व्यय भार संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
3. इसके अतिरिक्त उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रशासकीय विभाग के द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किये जायेंगे।









