November 27, 2026 11:41 am

BREAKING NEWS

मोरी के पवाणी गांव अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख की सहायता और छह महीने का राशन देगा प्रशासन, सीएम धामी ने दिया पुनर्वास का भरोसा टाटा के बाद TVS घराना भी अदालत की दहलीज पर, लक्ष्मी वेणु की क्या है मांग; क्यों मचा है घमासान? जनपरिचय से 8 करोड़ नागरिकों को मिलेगी एक लॉगिन सुविधा, सरकारी सेवाओं का लाभ होगा आसान 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ थैंक्सगिविंग की छुटि्टयां; अमेरिका की सड़कों पर उमड़ेंगे 8 करोड़ यात्री, हाईवे पर रेंगती गाड़ियां, लगा लंबा जाम खंडवा में वार्ड परिसीमन से बदलेगा सियासी समीकरण, दावे-आपत्तियों के बाद तय होगा अंतिम नक्शा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

रायपुर, 26 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी श्री अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का ऑपरेशन अब तक नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार के निर्देश दिए।

श्री अमित ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। लेकिन छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के साथ मिलकर संभाल रहे हैं। सीमित संसाधनों में बेटे का इलाज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

परिवार की इस कठिन परिस्थिति को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। उनके निर्देश पर उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!