November 28, 2026 9:55 pm

BREAKING NEWS

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

रायपुर. 27 नवम्बर 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में दो कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 99 लाख आठ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-3 में 99 लाख नौ हजार रुपए की लागत से हाट-बाजार और वार्ड क्रमांक-7 में 99 लाख 99 हजार रुपए से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!