November 29, 2026 10:16 pm

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर नेतन्याहू का रोटेशन फार्मूला और आइजेनकॉट की 24 घंटे की चुनौती ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भोपाल की शाहपुरा झील के वेटलैंड से हटेगी 50 मीटर सड़क, NGT ने दिए निर्देश

नेत्र कुम्भ-2027 का शंखनाद, 45 दिवसीय शिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच और 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख चश्मों के वितरण एवं 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य

नेत्र कुम्भ की सफलता के लिए राज्य सरकार एवं कुम्भ मेला प्रशासन देगा हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून के सभागार में नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नेत्र कुम्भ के आयोजन के लिए ‘सक्षम’ एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान मानव सेवा और परोपकार की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ-2027 के अवसर पर 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख निःशुल्क चश्मों के वितरण तथा 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। महाशिविर में निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि इस अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार एवं कुम्भ मेला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कुम्भ आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का महापर्व होने के साथ ही सेवा, सहयोग और परोपकार का भी संदेश देता है। हमारी संस्कृति में नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। नेत्र कुम्भ इसी सेवा भावना को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अनेक लोग आर्थिक अभाव एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण समय पर अपनी आंखों की जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। नेत्र उपचार से लोगों को बेहतर दृष्टि मिलने के साथ ही उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है और आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेत्र कुम्भ की सेवा यात्रा वर्ष 2019 में प्रयागराज कुम्भ से प्रारंभ हुई थी। इसके बाद हरिद्वार कुम्भ, प्रयागराज महाकुम्भ और राजस्थान के रामदेवरा में भी इसके आयोजन किए गए। इन शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच और हजारों लोगों के नेत्र ऑपरेशन किए गए हैं। हरिद्वार में नेत्र कुम्भ-2027 के आयोजन से इस सेवा अभियान को और विस्तार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुम्भ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य सरकार कुम्भ के भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम यातायात एवं पैदल आवागमन की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुम्भ के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों से नेत्र कुम्भ के इस सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुम्भ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रबंध प्रमुख ललित प्रसाद पंत, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, महासचिव डॉ. अनुज सिंघल सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!