November 29, 2026 11:55 pm

BREAKING NEWS

श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर, 29 नवंबर 2026

सुनने की समस्या के कारण संवाद में आती थी कठिनाई, अब अपनों की बातें आसानी से सुन सकेंगी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती विमला बाई वर्मा हैं। लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहीं विमला बाई के लिए सामान्य बातचीत करना चुनौतीपूर्ण हो गया था और संवाद के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

मुख्यमंत्री के हाथों श्रवण यंत्र मिलने पर विमला बाई के चेहरे पर खुशी झलक रही थी

परेशानी से राहत पाने और सामान्य संवाद बहाल करने की उम्मीद से विमला बाई वर्मा ने समाज कल्याण विभाग में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। विभाग ने आवेदन पर विचार करते हुए श्रवण यंत्र स्वीकृत किया। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक-18 स्थित दुर्गा मंच के पास आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उपकरण मिलने पर विमला बाई के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। यह सहायता उनके लिए परिवारजनों व आसपास के लोगों से सहज संवाद करने और रोजमर्रा की गतिविधियों से जुड़ने का माध्यम बनी है।

विमला बाई वर्मा ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!