March 14, 2026 10:00 am

ग्रामोदय विवि द्वारा मंदाकिनी सफाई की सतत और सार्थक पहल

चित्रकूट : स्फटिक शिला घाट अब स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा

महात्मा गांधी चित्रकूट  ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा सतत और सार्थक ढंग से चलाए जा रहे  मंदाकिनी नदी सफाई अभियान के कारण अब स्फटिक शिला घाट और उसके आस पास का जल क्षेत्र साफ और सुंदर दिखने लगा है।

कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं की सहभागिता के साथ चित्रकूट में सदा प्रवाहित पवित्र सलिला मंदाकिनी नदी का सफाई अभियान चलाया जाता है।


इसी श्रृंखला में आज कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की प्रत्यक्ष मौजूदगी  में पर्यावरण पाठ्यक्रम के शोधार्थी और विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयंसेवक, विश्वविद्यालय के शिक्षक, चित्रकूट के स्थानीय नगारिक, तथा साधु संतों ने स्वच्छता एवं सफ़ाई हेतु श्रमदान किया ।

इस अवसर पर श्रमदानियों ने नदी में उपजे शैवाल, पॉलीथिन,  नदी में विसर्जित मूर्तियों, नदी जल ने डाले गए पूजा सामग्रियों आदि को बाहर निकाला। स्वच्छता कार्यक्रम में ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शशिकांत त्रिपाठी, डॉ साधना चौरसिया, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के संयोजक डॉ उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार के श्रमदानियों को संबोधित करते हुए श्री कामदगिरि प्रथम मुखारविंद के संत डॉ मदन गोपाल दास ने इस अभियान की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?