Mauganj :

नईगढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई–
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में वारंटी तलाश अभियान के तहत पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं।
पुलिस ने 9 गिरफ्तारी वारंटियों और 2 स्थाई वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही थाना क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों व निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें भविष्य में अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई।
गिरफ्तार गिरफ्तारी वारंटी आरोपी:
- दुरपेन्द्र सोधिया – ग्राम भदावल
- मोलई जायसवाल – भीर जायसवाल टोला
- महेन्द्र पटेल – ग्राम डिहिया
- लक्ष्मीकान्त गौतम – ग्राम चन्देह
- राजीव साकेत – ग्राम डिहिया
- रामनेवाज केवट – ग्राम कुमडहा
- रघुराई साकेत – ग्राम चिल्ल
- रावेन्द्र प्रजापति – ग्राम डिहिया
- हिन्छलाल प्रजापति – ग्राम भलुहा
गिरफ्तार स्थाई वारंटी आरोपी:
- भारत प्रजापति – ग्राम शिवराजपुर
- रमेश साकेत – वार्ड 11, मऊगंज बाईपास रोड
टीम की सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर व उनकी टीम — उ.नि. आर.पी. वर्मा, ए.पी. मिश्रा, अनन्त विजय सिंह, सउनि नरेन्द्र चतुर्वेदी, पवन अवस्थी, नारायण पाण्डेय सहित कई आरक्षकों और 6वीं बटालियन जबलपुर से आए बल का विशेष योगदान रहा।








