April 28, 2026 10:31 pm

MP: आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा के नतीजे, ऐसे चेक करें Result

MP Board Result :

मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन अहम है। राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड पैटर्न पुन: परीक्षाओं के परिणाम आज 20 जून, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा विवरण:

  • परीक्षा का आयोजन 2 से 9 जून के बीच हुआ था।
  • 5वीं के 86,000+ और 8वीं के 1,24,000+ छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल।
  • सरकारी, निजी स्कूलों व पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी हुए शामिल।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. वेबसाइट खोलें: https://www.rskmp.in/result.aspx
  2. रोल नंबर दर्ज करें।
  3. अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें व डाउनलोड करें।

शिक्षकों व संस्था प्रमुखों के लिए:

  • इसी पोर्टल पर अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अपना रोल नंबर तैयार रखें और पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद रिजल्ट चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?