September 9, 2026 10:41 pm

BREAKING NEWS

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में अब एक भी विकासखंड भूजल दोहन की ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में नहीं सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

अब बाइक और स्कूटर वालों को भी देना होगा Toll टैक्स, 15 जुलाई से लागू होगा नया नियम

Toll Tax News :

भोपाल।
अच्छे दिन की बधाई हो!” अब दोपहिया वाहन चालकों को भी जेब ढीली करनी होगी। केंद्र सरकार ने 15 जुलाई 2024 से दोपहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई नीति के तहत बाइक और स्कूटर जैसे वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर चलने के लिए टोल चुकाना पड़ेगा।

पहली बार दोपहिया वाहन टोल के दायरे में

अब तक केवल चौपहिया और भारी वाहन ही टोल टैक्स के दायरे में आते थे, लेकिन NHAI की नई टोल नीति के तहत पहली बार दोपहिया वाहनों को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से टोल राशि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
संभावना है कि यह शुल्क कार के मुकाबले कम रहेगा, लेकिन बाइक सवारों को हर टोल प्लाजा पर रुककर भुगतान करना होगा।

कम जगह घेरने का तर्क अब खारिज

अब तक यह माना जाता रहा कि दोपहिया वाहन कम स्थान घेरते हैं और ट्रैफिक में रुकावट नहीं पैदा करते, इसलिए उन्हें टोल टैक्स से मुक्त रखा जाता था। लेकिन सरकार ने अब इस तर्क को दरकिनार कर दिया है और बिना कोई औपचारिक स्पष्टीकरण दिए यह नया नियम लागू करने का फैसला लिया है।

लाखों बाइक चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

देशभर में करोड़ों दोपहिया वाहन चालक रोज़ाना नेशनल हाईवे से सफर करते हैं। ऐसे में इस नियम से बड़े स्तर पर आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय है। खासकर वे लोग जो रोजाना ऑफिस या काम के सिलसिले में हाइवे पार करते हैं।

अभी तक नहीं हुआ विरोध, पर सवाल खड़े

फिलहाल इस नियम का कोई बड़ा विरोध सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सरकार से सवाल पूछना शुरू कर दिए हैं। आम जनता पूछ रही है कि जब सड़कें खुद गड्ढों से भरी हैं, तब दोपहिया वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है?

क्या कहता है पेट्रोल न्यूज़ ?:


15 जुलाई से अगर आप बाइक या स्कूटर से नेशनल हाईवे पर निकलते हैं, तो अब आपको भी टोल टैक्स देना पड़ेगा। सरकार का यह फैसला आम दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक नई आर्थिक चुनौती बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!