BREAKING NEWS

WI बनाम SL तीसरा T20I ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और चोट अपडेट – वेस्टइंडीज का श्रीलंका दौरा 2026 एनजेड-डब्ल्यू बनाम एसएल-डब्ल्यू ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 07 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पाकिस्तान को हराया इंटरसिटी एक्सप्रेस दहशत | मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह; यूपी के यात्रियों की हत्या संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात

MP: अब सरकार खुद देगी लैपटॉप, मेधावियों को नहीं करना होगा इंतजार

MP: विधायकों को फिर मिल सकती है सस्ती लोन सुविधा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि नहीं भेजी जाएगी, बल्कि सरकार सीधे उनके लिए लैपटॉप खरीदेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत यह घोषणा की।

94 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को एक क्लिक से 238.98 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से ऐलान किया कि “अब सरकार मेधावियों को सीधे लैपटॉप खरीदकर देगी, जिससे पारदर्शिता और समय की बचत होगी।” यह नई व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।


विधायकों को फिर मिल सकती है आवास और वाहन ऋण पर अनुदान

मानसून सत्र से पहले विधायकों के लिए भी राहत की खबर है। 28 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले विधायकों को फिर से वाहन और आवास ऋण पर ब्याज अनुदान देने की योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। संसदीय कार्य विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा है।

प्रस्ताव के मुख्य बिंदु:

  • 30 लाख रुपये तक के वाहन ऋण और
  • 50 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर
    सरकार 5 साल तक 2% ब्याज अनुदान देगी।

इससे कम राशि पर 4% ब्याज विधायक खुद देंगे, शेष सरकार वहन करेगी।


विवादों के बाद योजना में हुआ संशोधन

बता दें कि पिछली (15वीं) विधानसभा के कार्यकाल में यह सुविधा 2018-23 के दौरान बंद कर दी गई थी। इसके बाद से विधायक लगातार मांग कर रहे थे कि यह योजना दोबारा शुरू की जाए। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सहमति के बाद, सदस्य सुविधा समिति ने वाहन ऋण की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख और आवास ऋण की सीमा 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की सिफारिश की थी।

हालांकि वित्त विभाग ने इस पर आंशिक आपत्ति जताते हुए सुझाव दिया कि:

  • 15 लाख से अधिक के वाहन और
  • 25 लाख से अधिक के आवास ऋण पर
    सरकार केवल 2% ब्याज अनुदान दे, शेष राशि विधायक स्वयं चुकाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!