March 13, 2026 8:04 am

तुलसी जयंती समारोह 31 जुलाई से,व्याख्यान के साथ नाट्य प्रस्तुति एवं भक्ति गायन

चित्रकूट। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी के अन्तर्गत संचालित तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट  द्वारा प्रतिवर्ष की भांति “तुलसी जयन्ती समारोह” आगामी 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2025 को आयोजित किया जा रहा है।


गतिविधि का शुभारंभ-सत्र तुलसी शोध संस्थान, नयागांव, चित्रकूट के वातानुकूलित सभागार में  31 जुलाई तुलसी जयंती के दिन 2025 को सायं 06:30  बजे  प्रारंभ होगा।


आयोजन का शुभारंभ पूज्य संतों एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जावेगा।

प्रथम दिवस 31 जुलाई 2025 को *विदुषी उमा कंपूवाले, ग्वालियर के रामकथा साहित्य* पर व्याख्यान के पश्चात् *वेद नाट्य संस्थान, उज्जैन के कलाकारों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई उर्मिला चरित पर केंद्रित नाट्य प्रस्तुति “उर्मिला-यशोगान” की* प्रस्तुत होगी।

इसी क्रम में द्वितीय दिवस 1 अगस्त 2025 को *डबरा के वरिष्ठ कथाकार डॉ. राम गोपाल भावुक शम्बूक चरित पर केंद्रित सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में वरिष्ठ लोकगायक श्री फूलसिंह मांडरे द्वारा “बुंदेली में राम”और सुश्री मणिमाला सिंह द्वारा “बघेली में राम” की साथी कलाकारों सहित “ लोक के विशिष्ट पदो” की  संगीतमय गायन* प्रस्तुति होगी।

सभी गणमान्य नागरिकों एवं सुधीजनों को इस गतिविधि में प्रवेश निःशुल्क है।


इस गारिमामयी समारोह को सफल बनाने हेतु संस्थान की ओर सुधीजनों के साथ जनसामान्य से सहभागिता का सादर अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?