March 12, 2026 4:37 pm

Rewa: दो की मौत, एक गंभीर घायल, परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की राहत राशि

Rewa: दो की मौत, एक गंभीर घायल, परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की राहत राशि

रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नदना गांव में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। घर की कच्ची दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

कैसे हुआ हादसा?
नदना निवासी रावेंद्र सिंह अपने घर की पुरानी कच्ची दीवार गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूर गणेश कोल और रिंकू कोल भी वहां मौजूद थे। अचानक कमजोर दीवार भरभराकर ढह गई और तीनों मलबे में दब गए।

मचा हड़कंप, दो की मौत
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और तुरंत संजय गांधी अस्पताल, रीवा पहुंचाया। डॉक्टरों ने रावेंद्र सिंह और गणेश कोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिंकू कोल गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है।

कलेक्टर ने की राहत राशि की घोषणा
हादसे के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मृतकों के परिजनों को संबल योजना के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अंत्येष्टि के लिए 5-5 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह
बैकुंठपुर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। उसी कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम
दो लोगों की असामयिक मौत से पूरे नदना गांव में शोक की लहर है। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों को बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त सहायता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?