April 28, 2026 4:05 pm

Mauganj: बहुती प्रपात पर बड़ा हादसा टला — पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

Mauganj News In Hindi:


मऊगंज जिले से बड़ी खबर…
थाना नईगढी के अंतर्गत आने वाले बहुती प्रपात में बीती रात एक बड़ी घटना टल गई। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक, राजकुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी बारिगवा जिला सीधी, आत्महत्या करने के इरादे से देर रात प्रपात की ओर जा रहा था।

घटना 17 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। युवक बहुती प्रपात तक पहुँच चुका था और किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन उसी समय बहुती चौकी में मौजूद पुलिस आरक्षक इकराम खान (आर–295), प्रधान आरक्षक रामनारायण तिवारी (प्र. आर–130) और हंड्रेड डायल के ड्यूटीरत जवान रितिक सिंह ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर युवक को रोकने के लिए पहले बातचीत की, फिर उसे शांत कराया और आत्महत्या का कदम उठाने से पहले ही सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद पूरी संवेदनशीलता के साथ उसे समझाइश दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक और जान जाने से बच गई। बाद में युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

नईगढ़ी पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं। यह मामला इस बात का बड़ा उदाहरण है कि जागरूकता और समय पर की गई पुलिस कार्रवाई कई बार किसी परिवार की बड़ी त्रासदी को टाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?