March 12, 2026 10:24 am

CG : मोहला-मानपुर जिले में 1718 क्विंटल धान जब्त

CG : मोहला-मानपुर जिले में 1718 क्विंटल धान जब्त

2353 किसानों से 754.94 हेक्टेयर रकबा समर्पित

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025

मोहला-मानपुर-चौकी जिले में धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। उड़नदस्ता दल एवं निगरानी दल का लगातार कार्रवाई कर रहे है। जिले में अब तक 28 प्रकरणों में 1718 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। बिचौलियों द्वारा अनियमित बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने हेतु किसानों द्वारा धान विक्रय के बाद बचे हुए रकबे को शून्य करने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 2353 किसानों से 754.94 हेक्टेयर रकबा समर्पित कराया गया है।
 
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मोहला-मानपुर-चौकी जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी 27 उपार्जन केन्द्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में कैम्प लगाकर कृषकों के एग्रीस्टेक में छूटे हुए खसरे जोड़े जा रहे हैं, जिससे वे अपने वास्तविक रकबे के अनुरूप धान विक्रय कर सकें। किसी किसान के रकबे या फसल प्रविष्टि में त्रुटियों को भौतिक सत्यापन उपरांत आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।

जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। अब तक 8 हजार 469 किसानों द्वारा कुल 4 लाख 06 हजार 697 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को लंबी कतारों से राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं जिन किसानों को ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में समस्या हो रही है, उन्हें उपार्जन केन्द्रों से ही सीधे टोकन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?