August 4, 2026 11:45 pm

BREAKING NEWS

Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग…अमेरिका के ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में शख्‍स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO बिहार में ‘सियासी पिच’ पर प्रशांत किशोर ने मारी एंट्री, गुजरात में BJP की बंपर जीत, विधानसभा उपचुनाव में किसको क्या मिला? MP: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद BJP का ताबड़तोड़ एक्शन, पूरा जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग Bypoll Results 2026: 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर नितिन नबीन की आई प्रतिक्रिया, कहा- बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर मंथन करेंगे US Enforces Iran Port Blockade; Donald Trump Issues Last Chance Warning

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर ने बिहार में कर दिया खेला! बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार को पछाड़ कर बनाई भारी बढ़त, बीजेपी को अब भी आस

बिहार के बांकीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव के नतीजे आज, 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगा। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। अब तक की गिनती में ‘बड़ा खेला’ होता नजर आ रहा है। BJP के गढ़ में जन सुराज ने सेंधमारी कर दी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर तो RJD तीसरे नंबर पर चल रही है। मगर BJP नेताओं को अब भी उम्मीद है कि जीत उनकी ही होगी।

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। बिहार की बांकीपुर सबसे अधिक चर्चित हैं। देशभर की निगाहें इस सीटों के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना का अपडेट – 31 में से 17वें राउंड की गिनती के बाद, जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। मतदान केंद्र के बाहर मिठाई बांटी जा रही है

 लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए जीतना जरूरी- मनोज भारती 

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के आगे चलने पर पार्टी की बिहार यूनिट के प्रेसिडेंट मनोज भारती ने कहा, “हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं। प्रशांत किशोर को सपोर्ट मिला है। इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो। बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीत है।”

“पिछले 2-3 चुनावों में, हमने देखा है कि BJP क्या कर सकती है। इस बार भी, उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की। जिस तरह से BJP के लोगों ने गुंडागर्दी दिखाई, और प्रशासन ने उनका साथ दिया, कुछ भी हो सकता था। हमारे पास बहुत सारे साइलेंट वोटर्स हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया है।”

मृत्युंजय तिवारी को अब भी जीत का भरोसा

वहीं, BJP को अब भी अपनी वापसी और जीत की उम्मीद है, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर हाल ही में RJD का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। राजद का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को सिरे से नकार दिया… जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित किया गया। कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे। उसी दौरान ये चुनाव हुआ। समीक्षा होगी। हमें भरोसा है कि अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!